फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बाहर टायल लगाते समय करंट लगने से तीन झुलसे, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। शहर के जगदीश नगर कुटानी रोड पर मकान के बाहर दीवार पर टायल लगाते समय बिजली के तारों का करंट लगने से एक राज मिस्त्री झुलस गया। जबकि, उसके साथ काम कर रहा एक अन्य राज मिस्त्री और एक मजदूर नीचे गिरने से घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में पीजीआई खानपुर दाखिल कराया गया है। किला थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। मेयर सुरेश वर्मा ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर झुलसे और घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

कुटानी रोड जगदीश नगर निवासी मोहनलाल के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उसने महाजन वाली गली निवासी अजीत सिंह को ठेका दे रखा है। ठेकेदार अजीत सिंह के साथ राज मिस्त्री सन्नी, विनोद और मजदूर अमित सोमवार को टायल लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि विनोद ने ठेेकेदार अजीत से कहा था कि बिजली के तारों के कारण वहां पर टायल लगाना खतरनाक है। इसके बाद ठेकेदार ने उसे तार पीछे हटवाने का आश्वासन दे दिया। उसने मकान मालिक के साथ तारों को करीब दो फुट पीछे भी कर दिया, लेकिन सोमवार को काम करते समय विनोद का हाथ तारों से छू गया और वह झुलसकर नीचे गिर गया। बिजली के तारों के धमाके के चलते सन्नी और अमित भी घबराकर नीचे गिर गए। लोगों ने तीनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से सन्नी और विनोद को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। मेयर सुरेश वर्मा सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों को उचित इलाज का आश्वासन दिया और डॉक्टरों से भी बातचीत की। किला चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने इसमें प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें