फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितयों में मजदूर में लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर में लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

पानीपत। जगजीवन राम कॉलोनी कोहली बस्ती में संदिग्ध हालत में मजदूर ने फंदा लगा लिया। शव को फंदे पर लटका देख पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को फंदे से उतार कर सामान्य अस्पताल ले गई। जहां उसका पंचनामा भरवा कर मंगलवार की रात को शवगृह में रखवा दिया। बुधवार को परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक नरेश पुत्र ओमप्रकाश की पत्नी ने बताया कि उसका 38 वर्षीय पति फैक्टरी में मजदूरी करता था। दंपति को दो लड़के है। पत्नी ने बताया कि मंगलवार की शाम को फैक्टरी से आने के बाद वो सीधे कमरे में चला गया। लगभग 1 घंटे बाद पत्नी ने पति को फंदे से लटका हुआ देखा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर विराट नगर निवासी महिला प्रेरणा (38) पत्नी परविंद्र ने 24 फरवरी की शाम को संदिग्ध हालत में जहर निगल लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला को गंभीरावस्था में असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार रात को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला दो बच्चों की मां थी। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामले में 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें