फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की बाइक को पीछे से कार ने मारी टक्कर, कंटीले तारों से गर्दन कटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा से सिसाना रोड पीर के सामने एक बाइक को पीछे से आ रहे तेज-रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दंपती सहित उनके दो मासूम बच्चे उछल कर साथ लगते खेतों में जा गिरे। वारदात के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद राहगीर व स्थानीय निवासी घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने देखा कि बाइक चालक की गर्दन खेतों के किनारे लगे कंटीले तारों में घुसकर कट गई है। वहीं बाइक पर सवार महिला की आंख में कंटीले तार घुसे  हुए थे व 5 साल के मासूम बच्चे के माथे को पूरी तरह से कंटीली तारों ने काट दिया था। वहीं 3 साल का मासूम भी बाइक से उछल कर दूर गिरने से बेहोश हो गया था। लोगों ने बाइक चालक की पैंट की जेब से फोन निकाल कर उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची व सभी को सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया व तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घर में आई थी भतीजी की बारात, खुशियों का माहौल गम में बदला : गांव आसन कलां निवासी घायल सुशीला ने बताया कि उनके घर में भतीजी की शादी थी। बारात पहुंच चुकी थी। इसी दौरान उसके 5 वर्षीय बेटे सुमित की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसे दवा दिलवाने के लिए वो पति लाखा के साथ बाइक पर मतलौडा स्थित एक चिकित्सक के पास गए। तीनों के साथ इनका 3 साल का बेटा गुल्ली भी साथ था। महिला ने बताया कि जब वे मतलौडा से दवा लेकर बाइक पर वापस लौट रहे थे, रास्ते में सिसाना रोड पर पीर के सामने उनकी बाइक को पीछे से एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे ये हादसा हो गया। मृतक लाखा (35) पेशे से मजदूर था। वो दो बड़ी बेटियों व दो बेटों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें