फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मानसिक परेशानी के चलते ट्रेन के नीचे कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक परेशानी के चलते ट्रेन के नीचे कटकर दी जान
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर एक युवक ने मानसिक परेशानी के चलते ट्रेन के नीचे कटकर जान दे दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई वजीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर पांच के पास एक युवक का रेलवे लाइन पर शव पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। उन्हें शव के पास मृतक का आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुनील पुत्र बागराम निवासी न्यू रमेश नगर के रूप में हुई। वार्ड पांच के एमसी को इस बारे में बताया। एमसी के माध्यम से परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने बताया कि सुनील की एक साल पहले शादी हुई थी। घर में किसी प्रकार का कोई क्लेश नहीं था। सुनील ने मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें