फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद जोगिंद्र स्वामी की पत्नी व भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह क्लेश में पूर्व पार्षद की पत्नी और भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन

-मृतक का पिता बोला बेटे को काफी डांट रहा था और उसकी चाची भतीजे को सपोर्ट कर रही थी
-देवी लाल पार्क के पीछे रेलवे ट्रैक पर मिला दोनों को शव
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
समाज सेवी व पूर्व पार्षद जोगिंद्र स्वामी की पत्नी और भतीजे ने देवी लाल पार्क के पीछे ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों के शव रात साढ़े 10 बजे मिले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।
जोगिंद्र स्वामी निवासी देशराज कॉलोनी ने बताया कि उसकी पत्नी मोनिका और उसके बड़े भाई बिजेंद्र के बेटे रोहित ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों ने गृह क्लेश के कारण आत्महत्या की है। सोमवार का उसके भाई बिजेंद्र भतीजे रोहित को काम न करने के कारण धमका रहे थे। रोहित काफी दिनों से कहीं नौकरी नहीं करता था। वह घर पर ही रहता था। इसलिए उसका भाई बेटे रोहित को धमका रहा था। यहां पर उसकी पत्नी मोनिका भी चली गई। मोनिका ने उसके भाई बिजेंद्र को समझाने का प्रयास और कहा कि गुस्से में बेटे को मत धमकाओ इससे कोई हल नहीं होगा। इसको धमकाने की बजाय समझाओ। उसके भाई ने रोहित को थप्पड़ भी मार दिए थे। रोहित व मोनिका रात को घर से निकले थे। दोनों ने देवी लाल पार्क के पीछे ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। मोनिका 3 साल के बेटे व 7 साल की बेटी की मां थी। इस हादसे की सूचना पर तमाम पार्षद भी सिविल अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन


मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
पानीपत। जींद के होशियारपुर की नव विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देख जींद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों की सलाह पर परिजन उसे पानीपत में सिवाह गांव के पास स्थित एक निजी अस्पताल में ले आए। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पूजा (25) की शादी होशियारपुर, जींद में विकास के साथ तीन साल पहले हुई थी। पूजा काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। उसने सोमवार दोपहर को खुद को कमरे में बंद कर पंखे पर चुन्नी के साथ फंदा लगा लिया। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर पूजा को फंदे से उतारा इसके लिए उसे अस्पताल लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पूजा की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें