फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार पर दर्ज है गैर इरादन हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी में हादसा स्थल का पुलिस ने किया मुआयना
विज्ञापन

पानीपत। इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी के डीसीयू प्लांट में बॉयलर फटने से एक सुपरवाइजर समेत दो कर्मियों की मौत होने के बाद दर्ज मुकदमें में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने लापरवाह पुलिस अधिकारियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
बोहली चौकी पुलिस ने शनिवार को रिफाइनरी की डीसीयू प्लांट का दौरा कर हादसा स्थल का मुआयना किया और रिफाइनरी अधिकारियों से भी बातचीत की। पुलिस ने अधिकारियों को भी बताया कि स्टोंडी निवासी ब्रह्मपाल ने शिकायत में बताया है कि उसका लड़का अनिल सिंह हाईटेक कंपनी में 2012 से काम कर रहा था। इस कंपनी का पानीपत रिफाइनरी में ठेका चल रहा है। 17 नवंबर को करीब 11 बजे हादसे में उसके बेटे अनिल समेत चार अधिकारी और कर्मचारी झुलस गए थे। उसके बेटे अनिल सिंह व शेखपुरा (करनाल) निवासी जसप्रीत की मौत हो गई। उन्होंने रिफाइनरी अधिकारी, कर्मचारी व ठेेकेदार पर आरोप लगाए हैं। पहले कहा जा रहा था कि, पानीपत रिफाइनरी में शुक्रवार 17 नवंबर को डीसीयू प्लांट में भाप सप्लाई करने वाले पाइप में लीकेज हो गई थी। पाइप लीक होने से ब्लैक हॉट वाटर गिरने से आईओसीएल के प्रबंधक प्रदीप, हरमन इंजीनियरिंग के तहत कार्यरत मजदूर जसप्रीत, हाईटेक इंजीनियरिंग के तहत कार्यरत सुपरवाइजर अनिल सिंह व पाल कंस्ट्रक्शन में कार्यरत अंकित झुलस गए। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सुपरवाइजर अनिल निवासी स्टोंडी करनाल ने रविवार और मंगलवार को जसप्रीत निवासी शेखपुरा घरौंडा ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को करनाल के स्टोंडी निवासी ब्रह्मपाल की शिकायत पर रिफाइनरी अधिकारी, कर्मचारी व कंपनी ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हादसा स्थल का मौका मुआयना किया है। इस मामले में जल्द ही आरोपी अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
श्रीभगवान, प्रभारी, बोहली चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें