फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला का जलाया घर, पूंडरी पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला का जलाया घर, पूंडरी पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन

कैथल। गांव सिरसल में खेतों में गई महिला के मकान में पीछे से आग लगाने का मामला सामने आया है। पूंडरी पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सिरसल निवासी 60 वर्षीय महिला सलोचना ने बताया कि उसने उसके मकान का ताला लगा रखा था। जिसमें उसका कीमती सामान रखा हुआ था। 22 नवंबर की रात को आरोपी में मकान में पहुंचे ओर आरोपियों ने उसके मकान में आग लगा दी। जिससे उसका सारा सामान जलकर राख हो गया। उसके पास पड़ौसी को वह खेतों में अपनी बुहाई करवा रही थी। डर के मारे वह मौके पर नहीं पहुंच पाई। महिला ने बताया कि वह रिश्तेदारों के यहां रहती है आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसआई राजफुल ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर ललित, विक्रम, प्रदीप, बलबीर व कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें