हादसों में दो की गई जान, रिपोर्ट दर्ज
थर्मल/इसरराना। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
मिली जानकारी के अनुसार टिंकू (21) पानीपत में हर रोज की तरह बाइक से चिनाई का काम करने जाता था। वह देर रात को अपना काम खत्म कर वापस अपने घर आ रहा था। बताया जा रहा है कि, गांव स्थित संस्कृति स्कूल के पास अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इसराना क्षेत्र के कालखा गांव के पास अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, शमशेर (40) निवासी सुताना सोमवार देर रात अपनी बाइक से रिश्तेदारी में जौंधन कलां से अपने गांव सुताना आ रहा था। कालखा गांव के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें शमशेर की मौके पर ही मौत हो गई। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया।