फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल नौकर की गंभीर हालत देख किया खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट पर कार्यरत नौकरों के बीच झगड़ा, मारा चाकू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
मॉडल टाउन के साथ लगते शांति नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यरत दो नौकरों के बीच रविवार देर रात किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में एक नौकर ने दूसरे नौकर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना मॉडल टाउन पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

गांव आहुलाना, सोनीपत निवासी मंदीप ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को बताया कि वह मॉडल टाउन शांति नगर में किराए पर एक रेस्टोरेंट चला रहा है। रेस्टोरेंट में कुछ नौकर भी रखे हैं। रेस्टोरेंट पर काम करने वाले एक नौकर ने फोन पर सूचना दी कि नौकर हरिया व अर्जुन का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। हरिया ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अर्जुन की गर्दन पर चाकू मार दिया है। घायल नौकर अर्जुन को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। डॉक्टरों ने अर्जुन की गंभीर हालत देख खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अभी घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें