फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी सुरेश की दिल्ली के अस्पताल में हालत चिंताजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। धागा व्यापारी सुरेश कुमार पुत्र गोवर्धन दास मूल निवासी गांव कालखा हाल निवासी शिव नगर, पानीपत का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुरेश की हालत में अभी सुधार नहीं हुआ है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली रेफर किए जाने से पहले पुलिस ने सुरेश के कपड़ों की तलाशी ली। सुरेश के पास से पुलिसि को सुसाइड नोट मिला है। सुरेश ने सुसाइड नोट में कई व्यापारियों पर उसके साथ धागे की खरीद में दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने व उनके पुत्र को भी इस मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पानीपत में जाटल रोड से गांव बिंझोल की गोशाला को जाने वाले दिल्ली पेरलल नहर वाले मार्ग पर रविवार की दोपहर को टेक्सटाइल व्यापारी 58 वर्षीय सुरेश कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपने सिर में गोली मार ली थी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गंभीर रूप से घायल उद्यमी सुरेश को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सुरेश की हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार की देर रात प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां सुरेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गौरतलब है कि सुरेश के सिर में गोली आर-पार हो गई थी और दिल्ली के निजी अस्पताल में सुरेश सोमवार को भी बेहोशी की हालत में रहे। डीएसपी बिजेंद्र ने बताया कि सुरेश के पास से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस इस केस की गहन जांच कर रही है। हालांकि सुरेश के परिजनों ने अभी तक पुलिस को इस मामले में शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें