फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौच होने पर की थी सागर की हत्या, एक को जेल, दो नाबालिग आरोपियों को भेजा बाल सुधार गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सागर हत्याकांड मामले में सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम हत्यारोपी विपिन उर्फ महादेव को बरसत रोड पर भैंसवाल मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कहासुनी होने पर साथियों संग सागर की हत्या करने की वारदात का कबूलनामा किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अन्य दो आरोपी नाबालिगों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी महादेव को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं दोनों नाबालिगों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी महादेव ने बताया कि 17 जून को भतीजा होने की खुशी में सागर उसे और दो अन्य नाबालिग दोस्तों को पार्टी देने के लिए साथ ले गया था। पार्टी के बाद चारों दोस्तों का यमुना नदी में नहाने का प्लान बना। ऑटो में सवार होकर चारो सनौली नाका के पास यमुना नदी के ओवरब्रिज पर पहुंचे। ऑटो खड़ा कर नदी में स्नान किया। इसी दौरान आरोपी महादेव ने किसी बात पर सागर को गाली दे दी। सागर ने विरोध कर उसके परिवार के बारे में अपशब्द कहे। तैश में आकर आरोपी महादेव ने साथियों संग सागर को नदी में डुबोकर मार डाला। वारदात को अंजाम दे आरोपी साथियों संग फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें