फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटक्वाइन के जरिए लाखों कमाने का लालच देकर दंपती से 6.60 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिटक्वाइन में रुपये लगाकर जल्द ही लाखों कमाने का लालच देकर ठगों ने एक दंपती से 6.60 लाख रुपये ठग लिए। जिसने दंपती को ठगा, वह करीब 12 वर्ष से उनका जानकार था। इसकी वजह से वह आसानी से उसके झांसे में आ गए। मामले में दंपती ने शिकायत एसपी को दी है। एसपी के आदेश पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में देव नगर परमहंस कुटिया निवासी युवक आशीष ने बताया कि आरोपी मन्नू तिवारी और लक्की गांधी निवासी सेक्टर-12 ने उसके साथ ठगी है। दोनों ने बिटक्वाइन में रुपये लगाकर लाखों कमाने का लालच देकर उनसे ठगी कर ली। जबकि आरोपी लक्की गांधी उसका 12 साल से जानकार है।
फरवरी 2017 में बताई थी स्कीम, एक साल बाद भी नहीं आई रकम : फरवरी 2017 में सीएफआईएल मीडिया और बेटली बिज नामक स्कीम के बारे में ठगों ने आशीष को बताया। ठगों ने कहा कि इसमें रुपये लगाने से पैसे कई गुना भी होंगे और किस्तों में वापस आएंगे। इसके साथ ही बिटक्वाइन करेंसी भी मिलेगी। लगभग एक साल बीतने पर भी बैंक खाते में रुपये न आने पर उन्होंने कंपनी व आरोपियों की तलाश की तो उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। पीड़ित ने एसपी को बताया कि उक्त आरोपियों ने इसी तरह से ठगी कर कई लोगों को ठग लिया है। इनकी जांच सीआईए से करवाई जाए।
विज्ञापन

आरोपियों ने दी थी पैकेज की रेट लिस्ट, लिए थे दो पैकेज : आरोपी ने एक रेट लिस्ट दी, जिसमें स्कीम के अलग-अलग पैकेज थे। आरोपियों के कहे अनुसार पीड़ित ने लालच में आकर 3 लाख 30 हजार और 3 लाख 30 हजार कीमत के दो पैकेज पत्नी एकता के नाम पर ले लिए। इसके एवज में पीड़ित ने फरवरी 2017 में अपने बैंक खाते से 2 लाख 65 हजार रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए सीएफआईएल मीडिया के खाते में जमा करवा दिए व शेष 3 लाख 95 हजार रुपये नकद दे दिए। आरोपियों ने कंपनी की आईडी व पासवर्ड भी दिया था।
ठगों ने कहा था कि आठ लाख रुपये मिलेंगे वापस : आरोपियों ने दंपती से कहा था कि दो से चार माह के भीतर रुपये किस्तों में आना शुरू हो जाएंगे। साथ ही कहा कि 3,30,000 रुपये के पैकेज के हिसाब से एक साल के भीतर किस्तों में कुल 8,08500 रुपये आएंगे।
बिटक्वाइन यानी क्रिप्टोकरेंसी देश में है बैन : बिटक्वाइन एक क्रिप्टोकरेंसी है। यह एक आभासी करेंसी है, जिसे छुआ नहीं जा सकता है। इस वक्त भारतीय रुपये में एक बिटक्वाइन की कीमत 635808.34 रुपये है। भारत सरकार की ओर से इस क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता नहीं दी गई। इसमें लेनदेन करना भी गैरकानूनी है। आयकर विभाग की ओर से भी बिटक्वाइन पर नजर रखी जा रही है। जिन लोगों के खातों में अचानक बड़ी रकम आती है, उनसे पूछताछ की जाती है। बिटक्वाइन की कीमत बहुत तेजी से बढ़ती है, जिसकी वजह से इसमें निवेश करना लोगों में लोकप्रिय हुआ। इस करेंसी की बड़ी बात यह है कि डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर लगने वाला शुल्क बिटक्वाइन से भुगतान करने में नहीं लगता है। इस करेंसी पर भी किसी बैंक का कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें