फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल की एलकेजी की छात्रा से 46 साल के मामा ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में 46 साल के मामा ने 5 साल की एलकेजी की छात्रा से दुष्कर्म किया। बच्ची ने मां को इस बारे में बताया तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसकी दो बेटियां घर पर अकेली थी। इसी दौरान दूर की रिश्तेदारी में उसका भाई लगने वाला उसके घर आया। उसने उनकी एक बेटी को किसी बहाने से घर से बाहर भेज दिया और छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी वहां से भाग गया। बाद में बेटी ने उसे आपबीती बताई, जिसे सुनकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। जानकारी होने पर परिजनों ने थाना चांदनी के अंतर्गत आने वाली किशनपुरा चौकी में मामले की जानकारी दी। किशनपुरा चौकी पुलिस व थाना चांदनी बाग से महिला सब इंस्पेक्टर योगेश कुमारी मौके पर पहुंची। उन्होंने मौके का मुआयना करने के बाद बच्ची के बयान लिए तथा बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले में पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें