फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, अश्लील हरकतें करते खींची फोटो की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में 19 साल के दो युवकों ने 7 साल की मासूम से अश्लील हरकतें की व उससे दुष्कर्म की कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपियों ने बच्ची की अश्लील फोटो भी कैमरे में कैद कर लिए। दोनों आरोपी बच्ची से दुष्कर्म करने की फिराक में थे। इसी बीच दोनों दरिंदों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। कहासुनी होने पर एक आरोपी ने दूसरे आरोपी के साथ बच्ची की फोटो वायरल कर दी। फोटो वायरल का मामला थाना प्रभारी के संज्ञान में आया। इसके बाद विशेष टीम गठित कर कई संभावित क्षेत्रों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कॉलोनी के बने करीब 40 क्वाटरों में उनको तलाशा। इस दौरान एक क्वाटर में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को जज के सामने पेश किया और उसके बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

डरी-सहमी मासूम सहती रही जुल्म : मासूम के पिता चाय खोखा संचालक है। उसकी तीन बेटी व एक बेटा है, जिनमें से 7 साल की मंझली बेटी यूकेजी कक्षा में पढ़ती है। पिता कॉलोनी में बने क्वाटरों में परिवार सहित रहता है। इन्हीं क्वाटरों में दो और युवक रहते हैं। उनकी उम्र करीब 19 साल है। वे उसकी बेटी को क्वाटर के बाहर से उठाकर क्वाटरों की तीसरी मंजिल पर ले गए। जहां पर बाथरूम में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। साथ ही उसके गलत फोटो भी खींच लिए। जो दोनों आरोपियों का आपस में झगड़ा होने पर एक आरोपी द्वारा वायरल कर दिए गए। फोटो वायरल होने का मामला थाना मॉडल टाउन के प्रभारी सुनील कुमार के पास भी पहुंचा। उन्होंने तुरन्त महिला सब इंस्पेक्टर सरोज, एएसआई श्रीकृष्ण, पवन, अजय, मुनेश दूहन सहित 10 सदस्यीय टीम बनाई और फोटो के आधार पर आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी। करीब 40 क्वार्टरों में तलाश करने के बाद पुलिस को पीड़ित पक्ष मिला। उनसे बातचीत करने के बाद पूरी घटना का राज खुल गया। बातचीत के दौरान दो युवकों द्वारा तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने बच्ची को कई बार छत पर ले जाकर अश्लील हरकतें की हैं। वे बच्ची को धमकी भी देते थे कि यदि उसने मुुंह खोला तो वह उसके साथ-साथ पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देंगे। उनकी धमकियों से डरी-सहमी बच्ची लगातार जुल्म सहती रही।
दूसरे को फंसाने के चक्कर में खुद फंसा आरोपी : युवकों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते एक आरोपी ने दूसरे को फंसाने के लिए वह तस्वीर वायरल कर दी। उसमें दूसरा युवक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने उसी तस्वीर के आधार पर छानबीन करते हुए आरोपी को उसकी कॉलोनी में जाकर धर दबोचा। जब आरोपी से पूछताछ की गई, तो उसने सब वारदात को करना कबूल कर लिया। अन्य युवक का नाम सामने आने पर पुलिस ने दबिश देकर उसे भी धर दबोचा। वहीं मासूम बच्ची को जब महिला पुलिसकर्मी अपने साथ लेकर गई तथा उसे बताया गया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है व उसने महिला पुलिसकर्मी से कहा पुलिस आंटी उन लड़कों ने उसके साथ कई बार गंदी हरकतें की हैं। वे उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।
विज्ञापन

जैसे ही मेरे संज्ञान में ये फोटो आई, तत्काल प्रभाव से टीम गठित की गई। छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश जारी किए। टीम ने तत्परता दिखाते हुए फोटो के बैकग्राउंड के हिसाब से उक्त जगह पर दबिश दी। एक के बाद एक करीब 40 क्वाटरों में तलाशी के बाद उन्हें पीड़ित परिवार मिला। उनसे बातचीत होने पर आरोपियों को उनके अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

- सुनील कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें