फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल डलवाने आए नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर सेल्समैन को बंधक बनाकर रुपये और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। ब्राह्मण माजरा गांव के पास उरलाना रोड पर शुक्रवार रात नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन को पिस्तौल के बल पर लूट लिया। बदमाश सेल्समैन से 3800 रुपये व एक मोबाइल फोन लूट ले गए। बदमाश बाइक में पेट्रोल भरवाने के बहाने आए थे। सेल्समैन ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन उसमें कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमित पुत्र रमेश चंद्र निवासी ब्राह्मण माजरा ने बताया कि उरलाना रोड पर एक माह पहले उसने श्री बाला जी किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप लगाया है। पंप पर राजू व शिल्ला निवासी ब्राह्मण माजरा बतौर सेल्समैन कार्यरत हैं। शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे सेल्समैन राजू कैश लेकर घर आ गया था। पंप पर शिल्ला अकेला था। तभी कुछ देर बाद बाइक सवार तीन युवक आए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। युवकों ने आते ही बाइक में 399 का पेट्रोल डालने की बात कही। शिल्ला ने पेट्रोल डाल दिया। तभी बाइक पर पीछे बैठा एक युवक आया और उसने शिल्ले की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उसे जेनरेटर रूम में ले गए। बदमाशों ने उससे 3800 रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। शिल्ला ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। इसमें शिल्ला बाल-बाल बच गया। बदमाश इसराना की ओर फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिरूद्ध चौहान, एसएचओ इसराना पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें