पानीपत। कॉलेज में पढ़ने वाली मौसेरी बहन के साथ युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी युवक ने छात्रा के अश्लील वीडियो और फोटो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिए। जिसके जरिये वो ब्लैकमेल कर छात्रा से 7 माह तक दुष्कर्म करता रहा। उसने डेढ़ माह पहले उससे मंदिर में जबरदस्ती शादी भी रचा ली। साथ ही वो छात्रा को घर से भागने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। छात्रा के मना करने पर वो वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिससे आहत होकर पीड़िता ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की धर पकड़ शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा ने बताया कि उसकी ताई कई बार अपनी भांजे के साथ उनके घर पर आती जाती थी। जिससे उक्त युवक उसके साथ घुल मिल गया। वह भी मौसेरे भाई के नाते उससे आमने-सामने व फोन पर बातें कर लेती थी। एक दिन आरोपी उसके कॉलेज से उसे ताई के घर ले जाने के बहाने अपने साथ अपने घर ले गया। जहां पर घर में कोई नहीं था। जहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जिसे पीने के बाद वो बेसुध हो गई। ढाई घंटे बाद जब छात्रा पूरी तरह से होश में आई, तो उसे मौसरे भाई द्वारा दुष्कर्म करने की वारदात का पता लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे बताया कि उसने घर वालों की मदद से उसकी अश्लील वीडियो व फोटो मोबाइल में रिकार्ड कर ली है। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। आरोपी ने पीड़िता को बताया कि उसकी अश्लील वीडियो व फोटो रिकार्ड करने में आरोपी की मां, बहन व बहनोई का भी हाथ है। थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।
पीड़िता के बयान पर उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- हरविंद्र सिंह, थाना मॉडल टाउन प्रभारी।