फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम से हैवानियत : तीन घंटे तक चला मासूम का ऑपरेशन, सलामती को उठे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हैवानियत झेलने के बाद छह साल की मासूम का सोमवार रात से मंगलवार की सुबह तक तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। रह-रहकर दर्द से कराह उठती है बच्ची और माता-पिता बेटी को ऐसी हालत में बिलख उठते हैं। मासूम के साथ दरिंदगी की इस वारदात ने शहर वासियों को भी झकझोर कर रख दिया। बच्ची की सलामती के लिए शहर वासियों के हाथ उठे तो दुष्कर्मी को सजा दिलाने के लिए उन्होंनेेेेेेेे न्याय मार्च भी निकाला। एसपी पानीपत से मिले और दुष्कर्मी को फंदे पर लटकार मौत की सजा देने की मांग रखी।
विज्ञापन

दवाओं और ग्लूकोज पर चल रहीं मासूम की सांसें : सोमवार की रात रात 2:30 से सुबह 5:30 बजे तक मासूम का ऑपरेशन किया किया गया। उसके बाद से वह डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में हैं। सिर्फ दवाओं और ग्लूकोज के सहारे उसकी सांसें चल रही हैं। तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में मासूम के अंदरूनी भागों का ऑपरेशन किया। मासूम बच्ची को उठने-बैठने, खाने-पीने सहित शौच के लिए परेशानी उठा रही है। डॉक्टरों के अनुसार अभी बच्ची को सिर्फ लिक्विड डाइट पर ही रखा गया है, लेकिन बच्ची के गले से कुछ भी नीचे नहीं उतर रहा है। वो फिलहाल सिर्फ दवाइयों, ग्लूकोज पर निर्भर है। मासूम की हालत देखकर डॉक्टर और खानपुर मेडिकल कॉलेज की नर्स भी दुखी हैं।
मां को देखते ही रोने लगती है बच्ची, कहती है मुझे दर्द हो रहा है : मासूम बच्ची की मां ने बताया कि वो दिन में तीन बार ही बच्ची से मिल पाती है। अपनी लाडली के शरीर में अनेकों सिरिंज, पाइप लगी देख जी व्याकुल हो जाती है। बच्ची के सामने वह रो भी नहीं सकती। बच्ची से मुलाकात करने जाती है, उसे देखते ही वह रो पड़ती है। करती है उसे दर्द हो रहा है। वह बहुत डरी-सहमी हुई है। एक बार की मुलाकात में मां से बोली, अंकल ने गलत किया और दर्द से कराह उठी।
विज्ञापन

न्याय मार्च निकाला और बच्ची की मदद को स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार : छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को सख्त सजा दिलवाने के शहरवासियों ने न्याय मार्च निकाला। ये मार्च स्काईलार्क रोड से लघु सचिवालय तक निकाला गया। यहां आने के बाद लोगों ने एसपी सुमित कुमार से मुलाकात की। एसपी से करीब चार मिनट की इस मुलाकात में एसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि ये बच्ची पुलिस की व शहरवासियों की बच्ची है। इसके साथ कतई भी अन्याय नहीं होगा। इसके बाद लोगों ने जिला बार एसोसिएशन प्रधान शेर सिंह खर्ब से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने प्रधान से अपील की, कोई भी वकील आरोपी पक्ष का केस न लड़े। जिस पर प्रधान ने भी लोगों को आश्वासन दिया कि, बुधवार को होने वाली बार एसोसिएशन की मीटिंग में वे इस बारे में सभी वकीलों से आग्रह करेंगे और बच्ची को इंसाफ दिलवाने के लिए हर तरह के प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पीए अजय से बातचीत कर बच्ची की स्थिति से अवगत करवाया और उसके बेहतर इलाज के लिए गुहार लगाई।
बच्ची खानपुर मेडिकल कॉलेज मिलने गए पहुंचे शहरवासी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन : शहर निवासी मोहित शर्मा, गगन दत्त, नसीर अंसारी, दिनेश गुर्जर, सुरभि शर्मा, महक दिवान, मोना शर्मा, शीतल शर्मा, मनीष कथूरिया, ताहिर खान, वसुधा झा, संजय पाहूजा मंगलवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज में मासूम बच्ची से मिलने पहुंचे। बच्ची की हालत देख उनकी आंखें झलक उठीं। उन्होंने बच्ची के माता-पिता को अपने मोबाइल नंबर दिए और कहा कि किसी भी तरह की जरूरत हो तो उन्हें बताएं। वह हर संभव मदद करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री के पीए बोले-बेहतर से बेहतर इलाज के दिए निर्देश : इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री के पीए अजय बताया कि खानपुर मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर को फोन कर बात की गई है। बच्ची की स्थिति को जाना गया और उसके बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश स्वास्थ्य मंत्री की ओर से दिए गए हैं।
इन बच्चियों को भी न्याय की दरकरार -
- 5 नवंबर 2017 में नूरवाला में 3 साल की बच्ची से एक चौकीदार ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद बच्ची की हालत भी नाजुक हो गई थी। बच्ची का ऑप्रेशन तक भी हुआ था। इसके आरोपी को अभी तक सजा नहीं हुई।
- 17 सिंतबर 2017 को बलजीत नगर से 4 साल की बच्ची को अगवा किया गया था। जिसका 4 दिन बाद एक कुएं में शव मिला था। आरोपी बिहार में बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात के मामले में गिरफ्तार हुआ था। अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को अभी तक सजा नहीं हुई है।
- जुलाई- अगस्त 2017 में सब्जीमंडी से भी एक बच्ची को किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके आरोपी को गिरफ्तार किया जाने के बाद जेल में है, लेकिन कोर्ट से सजा नहीं हुई।
- 14 जनवरी 2018 में उरलाना में 5 साल की बच्ची घर से बाहर कूड़ा डालने गई थी। जिसका किडनैप करने के बाद दुष्कर्म व दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस आरोपी को भी सजा नहीं हुई है।
- 14 मार्च 2019 में किला थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची का पड़ोसी ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसका आरोपी जेल में है। लेकिन इसे भी सजा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें