फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्री व्हीलर चालक की पिटाई कर नकदी, मोबाइल लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। जीटी रोड पर गांव मच्छरौली के पास दो बदमाशों ने दिनदहाड़े दिल्ली निवासी एक थ्री-व्हीलर चालक के साथ मारपीट कर हजारों की नकदी व अन्य सामान लूट लिया गया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। नेशनल हाईवे पर बदमाशों की ओर से दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद राहगीरों की चिंता बढ़ गई है। थाना समालखा पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संतोष सिंह निवासी अमन विहार (दिल्ली) ने थाना समालखा पुलिस से बताया कि वह थ्री-व्हीलर चलाता है। वह 21 नवंबर को दिल्ली से माल लोडकर अंबाला गया था। वह अंबाला में सामान उतारकर बुधवार को दिल्ली के लिए लौट रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे मच्छरौली में एक वाहन एजेंसी के पास पीछे से आई एक पंजाब नंबर की कार आगे रूकी। इसके बाद कार में से दो लोग निकले और उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उससे मोबाइल व पर्स लूटकर ले गए। उसने बताया पर्स में करीब 20 हजार नकदी, आधारकार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे। थाना समालखा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया और उसकी शिकायत लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी नवीन संधू ने बताया कि पुलिस को जीटी रोड पर मच्छरौली गांव के पास एक थ्री व्हीलर चालक के साथ लूटपाट की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें