फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15-20 लोगों ने मकान पर हथौड़ो से किया हमला, मकान की ईंटे भी ट्राली में लोड़ करने का किया प्रयास, पुलिस ने जब्त किए ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दलबीर नगर में 15-20 हथियारबंद लोगों ने कब्रिस्तान में बने मकान पर हमला कर दिया। लोगों ने मकान को तहस नहस कर दिया और ईंटों को ट्रैक्टर ट्राली में भी लोड करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। ये पूरा विवाद कब्रिस्तान की भूमि पर चल रहे कोर्ट केस के कारण हुआ।
विज्ञापन

अब्दुल पुत्र असीम निवासी दलबीर नगर ने बताया कि 18 साल पहले चौटाला सरकार ने ये तीन एकड़ भूमि कब्रिस्तान के लिए अलॉट की थी। अशोक नाम का व्यक्ति भूमि पर अपना हक जताता है। इसी मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था। काफी समय से अशोक उन पर मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। वह मकान बनाकर कब्रिस्तान की देखरेख करता है। शनिवार शाम 7 बजे 15-20 लोग व 10 महिलाओं ने मकान पर हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। मकान की ईंटों को ट्रॉली में भी लोड करने का प्रयास किया। उन्होंने किला थाना पुलिस बुलाई। पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन



15-20 लोगों ने मकान पर हथौड़ों से किया हमला, मकान की ईंटे भी ट्राली में लोड करने का किया प्रयास, पुलिस ने जब्त किए ट्रैक्टर
-कब्रिस्तान की भूमि पर कोर्ट में चल रहे केस के कारण हुआ विवाद
-एक पक्ष जमीन को अपनी बता रहा है जबकि मुस्लिम समुदाय इसे अपनी बता रहा है
फोटो 44 से 46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें