फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-मॉडल टाउन निवासी एक विवाहिता ने दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील पति समेत ससुरालियों पर अश्लील एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पॉश एरिया मॉडल टाउन निवासी एक विवाहिता ने अपने वकील पति व ससुरालियों पर अश्लील एमएमएस व फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने और दहेज प्रताडना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सेक्टर-13 रोहिणी दिल्ली एक वकील के साथ 24 नवंबर 2016 को हुई थी। उसके पिता ने उसकी शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। उसका पति व बाकी लोग उसके साथ दुव्र्यवहार करने लग गए। उसके साथ मारपीट कर मानसिक रूप से परेशान करना भी शुरू कर दिया। उसके पति सोची समझी साजिश के तहत एक मोबाइल में उसके अश्लील फोटो और एमएमएस बना लिया। उसने ये सब अपने परिवार के लोगों को भी दिखा दिए। उन्होंने उसके फोटो व एमएमएस की सीडी व पैन ड्राइव में कॉपी बना रखी हैं। वे उनको कई लोगों को दिखा भी चुके हैं। वे उसको मांग पूरी न करने पर खुद की मरने को मजबूर करने की धमकी दे रहे हैं। उसके ससुराल के लोग दहेज में कार न मिलने पर नाराज हैं। वे सब उसके भाई की शादी में भी न जाने देने की धमकी देते हैं। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने नए साल में कार लाने की बात कही थी। उसने 22 फरवरी 2017 को अपने माता-पिता को बताया और अपनी चोट के निशान दिखाए। उन्होंने सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। उसके ससुरालियों ने पारीवारिक सदस्यों की पंचायत बुलाई और उसको ले गए। वे उसका आधार कार्ड व ओरिजनल सर्टिफिकेट पासपोर्ट बनवाने की बात कहकर ले गए। उसका जापान का वीजा व हवाई जहाज की टिक भी एक जाली कंपनी के लैटर हैड पर बनाकर दिखा दी। वे उसको न तो पासपोर्ट ऑफिस लेकर गए और न ही वैरीफिकेशन कराई। उसने आरोप लगाया कि उसका षडय़ंत्र था कि वह जापान जाने के लिए एयरपोर्ट पर जाएगी और वहां पर खुद ही जांच में फंस जाएगी। उसने आरोप लगाया कि उसका पति वकालत की पढ़ाई पास है। वे अब उसको फोटोग्राफ व एमएमएस दिखाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। उसने दिल्ली में मारपीट की शिकायत दिल्ली पुलिस को सूचना दी, लेकिन उस समय तक पुलिस नहीं पहुंची थी। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे 95 सौ रुपये भी छीन लिए और घर से निकाल दिया। इस संदर्भ में थाना मॉडल टाउन प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें