फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-आम्रपाली आने से कुछ देर पहले ही चोर ने किया बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बैग लेकर भागे चोर, यात्रियों ने एक को पकड़कर धुना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रेलवे स्टेशन से बैग चुरा कर भाग रहे आरोपी को यात्रियों ने मेन गेट के बाहर ही बैग के साथ दबोच लिया। इस पर गुस्साए यात्रियों ने चोर की जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर चोर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि वह सोमवार को अपने परिवार के साथ बिहार अपने गांव जा रहा था। वे अमृतसर से कटिहार जाने वाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वहां पर पहले से ही बैठे दो यात्रियों में से एक उनका बैग उठाकर मेन गेट से बाहर भागने लगा। जिसके बाद उसने चोर-चोर का शोर मचाया तो गेट पर खड़े यात्रियों ने उसके एक साथी को पकड़ लिया। इस पर डर के मारे दूसरा चोर बैग वहीं छोड़कर भाग गया। उसने बताया कि मेहनत मजदूरी करके उसने 40 हजार रुपये जमा किए थे और कुछ नए कपड़े इसी बैग में थे। यात्रियों की सजगता के चलते उसका सामान सुरक्षित मिल गया। इस संदर्भ में जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि बिहार निवासी राजकुमार ने चोर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोई शिकायत नहीं दी है। वहीं पकड़े गए व्यक्ति ने चोरी करने से साफ मना कर दिया। उसने बताया कि वह तो चोर को पकड़ने के लिए ही भागा था। लेकिन यात्रियों ने ही उसे ही चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। जीआरपी ने आरोपी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें