एक्साइज स्टाफ ने पकड़ी 81 बोतल अवैध शराब
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एक्साइज स्टाफ की टीम ने शहर समेत आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से बेची जा रही शराब पर नकेल कसने के लिए छापेमारी की।। पुलिस ने पांच स्थानों से अवैध शराब व बियर की बोतल बरामद की।
एक्साइज स्टाफ पानीपत इंचार्ज सब इंस्पेक्टर ने बुधवार को अपनी टीम के साथ अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने सिवाह गांव में कृष्ण से शराब की 36 बोतल बरामद की। वह गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहा था। पुलिस ने जीटी रोड दीवाना मोड़ के पास अमर सिंह से शराब की 12 व बीअर की छह बोतल बरामद की। पुलिस ने खटीक से निवासी रिंकू से शराब की 10 बोतल देसी शराब की बरामद की। वहीं वधावाराम कॉलोनी में नीरज से शराब की 16 बोतल बरामद की। पुलिस ने देर रात को न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में संजय से शराब की सात बोतल बरामद की। एक्साइज स्टाफ इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रामरत्न ने बताया कि पुलिस अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं होने देगी और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।