फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-वन टीम ने न्यू बोहली रोड स्थित दुकान से मोबाइल चोरी करने के आरोपी को बोहली के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

गांव काबड़ी में बुधराम डेरा निवासी सतपाल ने बोहली चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने न्यू बोहली रोड स्थित फैक्ट्री के सामने उसकी दुकान है। 14 जून को वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर बैठा था कि तभी गांव खटकड़, सोनीपत निवासी राजू उसकी दुकान आया था। राजू के जाने के कुछ देर बाद उसने देखा तो फ्रिज पर रखा फोन गायब था। सतपाल ने बताया कि उसने राजू को फोन किया तो राजू ने धमकी भरे लहजे में कहा कि फोन मैने उठाया है और इस बारे में किसी को बताया कि अंजाम अच्छा नहीं होगा। सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि बोहली के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी ने मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें