फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को लूटने का प्रयास करते पिस्तौल सहित 2 काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को लूटने का प्रयास करते पिस्तौल सहित 2 काबू
विज्ञापन


पानीपत। निंबरी अड्डे पर पुलिस की गाड़ी को रोककर पिस्तौल के बल पर लूटने का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को सीआईए-थ्री ने पिस्तौल सहित काबू किया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने उनकी पहचान सतीश पुत्र रणबीर निवासी गांव मांडी इसराना पानीपत व अनिल पुत्र रामकिशन निवासी खेड़ी रेरूप हाल निवासी हरि नगर कैथल के रूप में बताई। दोनों बदमाशों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जानकारी देते हुए सीआईए-थ्री प्रभारी छबील सिंह ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम एएसआई कृष्ण के नेतृत्व में गठित की। जिसमें कांस्टेबल मंजीत, अशोक व एएसआई शमशेर मौके पर गए। जहां ये टीम उझा रोड रेडक्रॉस सोसायटी के पास पहुंची। उसी दौरान वहां दोनों बदमाश पुलिस की गाड़ी के आगे आए। जिनमें से एक युवक ने टॉर्च दिखाकर गाड़ी को रूकने का ईशारा किया। गाड़ी रूकते ही एक बदमाश ने पिस्तौल पुलिसकर्मी ड्राइवर की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। इसके बाद पीछे बैठे पुलिसकर्मी को देखकर दोनों बदमाश मौके से भागने लगे, तो उन्हें वहीं पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ये किया काबू:
बदमाशों से एक देसी पिस्तौल एक जिंदा रौंद, एक बैट्री, पीकअप गाड़ी महेंद्रा बरामद की गई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पानीपत में मोटरसाइकिल चोरी की एक अन्य वारदात कबूल की है। इसके पहले आरोपी जिला कैथल में चोरी की 13 वारदात व जिला जींद में चोरी की 2 वारदातें कर चुके है। आरोपी सतीश 7वीं पास है, जिस पर चोरी की वारदात में 12 केस दर्ज है। वहीं अनिल 10वीं पास है। उस पर चोरी के 8 केस दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें