फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन को ट्रक ने पीछे से ठोका, तीन छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन छात्र घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर इसराना में स्कूल वैैन को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीन छात्र घायल हो गए। एक छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जबकि दो अन्य छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक प्राइवेट स्कूल की वैन बच्चों को लेकर बुधवार सुबह शाहपुर से इसराना मांडी रोड पर स्कूल आ रही थी। मांडी मोड़ से कुछ पहले हाईवे की सर्विस लेन पर वैन बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए रुकी। इसी समय पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने खड़ी स्कूली वैन को टक्कर मार दी। ट्रक चालक हादसे के बाद भागने लगा मगर लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही थाना इसराना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्र हर्ष को उपचार के लिए इसराना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही घायल छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। हादसे में घायल आठ वर्षीय हर्ष तीसरी कक्षा का छात्र है। हर्ष को मुंह व माथे पर चोट आई है। पिता सतबीर निवासी शाहपुर ने बताया कि उसकी दो बेटियां व एक बेटा प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की तरफ भागे अभिभावक
बुधवार सुबह जैसे ही हादसे की सूचना फैली क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वैन सवार बच्चों के अभिभावक अस्पताल की तरफ भागे। सतबीर निवासी शाहपुर ने हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग स्कूल प्रबंधन से की है।
विज्ञापन


पुलिस को मांडी मोड़ पर ट्रक व स्कूल वैन की टक्कर होने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस आरोपी ट्रक चालक पर शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेगी।
नवीन संधु, प्रभारी, थाना इसराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें