फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-आरोपी को अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के नाम पर 20 हजार रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। गांव वजीरपुर टिटाना निवासी रोशनलाल से उसके बेटे के नाम पर 20 रुपये ठगने वाले कृष्णा नगर पानीपत निवासी विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी से 15 हजार रुपये भी बरामद किए है।
उल्लेखनीय है कि 15 जून को सेवानिवृत्त रोशनलाल स्टेट बैैंक पटियाला से 20 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहा था। आरोपी बैैंक के पास से ही उसका पीछा कर रहा था। अनाज मंडी पहुंचने पर उसने वृद्ध से कहा कि उसके बेटे ने उसे पैसे लेने के लिए भेजा है, जिस पर वृद्ध ने उसे 20 हजार रुपये दे दिए। घर पहुंचने पर वृद्ध ने जब बेटे से पैसे मांगने के बारे में पूछा तो उसने इस बारे में मना कर दिया। तब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा था। रोशनलाल ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय को अनाज मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें