फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
विज्ञापन

समालखा। गांव हथवाला निवासी एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला कोशर ने बताया कि उसका निकाह जून 2014 में लोनी गाजियाबाद निवासी फारूक के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यहीं नहीं वे उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। उसने देवर इरशाद व इमरान पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि ससुराल वालों से तंग होकर उसने परिजनों को बताते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पति फारूक सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें