दहेज में डेढ़ लाख की मांग के चलते शादी के 5 साल बाद जहर पिला कर महिला की हत्या
सनौली। दहेज की मांग के चलते पति सहित ससुराल पक्ष के 4 लोगों ने महिला को जहर पिला कर उसकी हत्या कर दी। महिला को जबरदस्ती जहर पिलाने के आरोप में महिला के भाई के ब्यान पर पति, सास, जेठ, जेठानी सहित चार के खिलाफ सनौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं । और पति अजय को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव सिवाह निवासी अशोक ने सनौली थाना पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसकी बहन सरोज की शादी करीब 6 वर्ष पहले गांव छाजपूर कलां निवासी अजय पुत्र कृष्ण के साथ की थी । उसके 2 लड़की और एक लड़का है। शादी के बाद से पति अजय, सास चांदी, जेठ देवेंद्र, जेठानी रीना दहेज के लिए तंग करते थे और कई बार दहेज दिया। अब फिर पति अजय डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहा था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उक्त आरोपी सरोज को तंग करते रहे। उसके साथ रोजाना मारपीट करते व उसके प्रताड़ित करते। आरोपियों ने महिला को जहर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई।