फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर का टेस्ट कराने जा रही वृद्घा को बहकाकर दो बदमाशों ने पांच तोले के कंगन लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
आंटी रुको प्लीज कहकर वृद्धा को कागज का टुकड़ा पकड़ाया, कहा ये लो टेस्ट के लिए टोकन और हाथों से उतार ले गए पांच तोले के कंगन
विज्ञापन

पानीपत।
देवी मूर्ति कॉलोनी में चार बदमाशों ने एक वृद्धा को बहकाकर उससे पांच तोले के सोने कंगन लूट लिए। कंगन पांच तोले के थे। वृद्धा शुगर की मरीज है और वो शुगर का टेस्ट कराने के लिए जा रही थी। बदमाशों ने एक कागज का टुकड़ा देकर वृद्धा को विचलित किया था। वृद्धा ने घर आकर आपबीती सुनाई इसके बाद शिकायत सिटी थाना पुलिस में दी गई। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बदमाशों की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वारदात के बाद से ही वृद्धा सहमी हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

मनोहर लाल निवासी ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि उसकी बाजार में चावला सीड्स के नाम से दुकान है। उसकी 68 वर्षीय पत्नी वीना शुगर की मरीज है। वो मंगलवार सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर चावला लेब पर अपना शुगर का टेस्ट कराने गई थी। इसके बाद उसको इंजेक्शन लगवाने थे। क्योंकि उनकी तबीयत खराब है। इस वक्त वो अपनी दुकान पर थे। साढ़े 11 बजे देवी मूर्ति कॉलोनी में टैगोर स्कूल के सामने पीछे से दो युवक बाइक पर आए और बोले कि आंटी एक मिनट रुकना प्लीज। वो मना करती रही लेकिन युवकों ने उसको रोक लिया और एक कागज का टुकड़ा ये बोलकर हाथ में दे दिया कि ये टोकन ले जाओ। हाथ में वो कागज का टुकड़ा लेते ही वो घबरा गई। दोनों युवकों ने उसके हाथों से पांच सोने के कंगन निकाल लिए। वो इसका विरोध भी करती रही, लेकिन एक बदमाश ने उसके हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने कंगन निकाले थे। कंगन निकालकर बदमाश बाइक पर फरार हो गए। इसी वक्त पीछे से एक बाइक पर दो युवक और आए। वो युवक कहने लगे कि आंटी चलो हमारे साथ उन लड़कों को ढूंढते हैं जो आपके कंगन लेकर गए थे। उन युवकों ने उसकी पत्नी को बाइक पर बैठा लिया और देवी मंदिर के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद वो डरी सहमी हुई घर आई उसके पास फोन किया। वो घर पहुंचे इसके बाद उसने आपबीती उन्हें सुनाई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्हें संदेह है कि ये महिलाओं को लूटने वाला पूरा गिरोह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें