फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले छोटे भाई ने दी थी 5 हजार ईंट, रुपए मांगने पर बड़े भाई ने बेटे संग मिलकर बंधकर बना कर अंगूठा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 39
विज्ञापन


उधार दी पांच हजार ईंटों के पैसे मांगे तो चाचा का काटा अंगूठा
रातभर बांधकर बनाकर पीटा, फंदा लगाने का भी प्रयास, गांव गोयला खुर्द बापोली में दो साल पहले छोटे ने बड़े भाई ने दी थीं ईंटें
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव गोयला खुर्द बापोली में दो साल पहले मकान बनाने के लिए छोटे भाई की ओर से बड़े भाई को दी गईं पांच हजार ईंटों के पैसे मांगने पर विवाद गहरा गया। बुधवार रात को छोटे भाई ने अपने पैसे मांगे तो बड़े भाई ने उसका हाथ पकड़ लिया और भतीजे ने उसका अंगूठा काट दिया। भतीजा अंगूठा काटकर यह कहता रहा है कि ये ही हाथ बार-बार पैसों के लिए आगे बढ़ रहा था। इसके बाद दोनों बाप-बेटा उसको अंदर ले गए और उसके गले में चुन्नी डालकर उसको पंखे पर लटकाने का भी प्रयास किया। इसके बाद रातभर उसको बांधकर इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश हो गया और सुबह उसको घर से बाहर फेंक दिया। लोगों ने उसको बेहोश पड़ा देख सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। इसकी सूचना सनौली थाना पुलिस में दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायल संजय पुत्र सोनीनाथ ने बताया कि वह छह भाई हैं। वह तीन भाइयों से छोटा है। सभी भाई गांव बापौली के गोयला खुर्द में अलग-अलग रहते हैं। उसका सबसे बड़ा भाई राजूनाथ है। इसको उसने दो साल पहले उसी के आग्रह पर पांच हजार ईंटें दी थीं। साथ ही उनकी कीमत भी चुकाने का वायदा किया था। ईंट लेने के कुछ दिनों बाद संजय ने उससे रुपये मांगने शुरू किए। इसके बाद वह कुछ दिनों तक रुपये देने की बात कहता रहा। कुछ माह बाद दोनों भाइयों के बीच रुपयों को लेकर दरार आनी शुरू हो गई। दोनों सगे भाइयों में गाली-गलौच व कहासुनी रहने लगी। बुधवार को दो साल बीत जाने पर छोटे भाई ने कहा कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। वह या तो उन ईंटों की कीमत दे दे या फिर उसकी पांच हजार ईंट लौटा दे। इसके बाद बड़े भाई ने उसे अपने बेटे विनोद के साथ घर के अंदर खींच लिया व उसे बंधक बना लिया। दोनों ने मिलकर उसके बायें हाथ का अंगूठा काट दिया। कमरे में ले जाकर उसके भाई राजूनाथ ने गले में चुन्नी डाल दी और भतीजे विनोद ने उसको पंखे में बांधकर लटकाने का प्रयास किया। तीन से चार बार उन्होंने ऐसा प्रयास किया, लेकिन उसने गले से चुन्नी खोल दी। इसलिए उसको लटकाया नहीं जा सका। दोनों ने इसके बाद रात भर उसको डंडों व मुक्कों से पीटा। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें