फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 7

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 78 हजार रुपये
विज्ञापन

पानीपत (ब्यूरो)। बदमाशों ने एक युवक को मदद का भरोसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। बदमाशों ने युवक के बैंक खाते से 78 हजार 439 रुपये निकाल लिए। अब युवक ने इसकी शिकायत किला पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुलदीप पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी वधावाराम कॉलोनी ने बताया कि उसने बुधवार शाम को अपने भाई प्रदीप को पैसे निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड दिया था। प्रदीप सब्जी मंडी स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। मशीन से पैसे नहीं निकले, वहां पर पहले से खड़े दो युवकों ने कहा कि आपको एटीएम कार्ड मशीन में डालना नहीं आ रहा। दोनों युवकों ने मदद का भरोसा देकर प्रदीप से एटीएम कार्ड ले लिया और कुछ देर बाद ये कहकर वापस कर दिया कि मशीन में कोई खराबी है। इसके बाद उन्होंने एटीएम वापस कर दिया । रात को 10 बजे उसके पास बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। रात 12 बजे भी उसके खाते से 38 हजार 439 रुपए निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें