फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-जिले के गांव बबैल में वीरवार देर रात को फांसी देने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में बाधक बनी पत्नी को फंदे से लटकाने की कोशिश, नाकामयाब होने पर नहर में फेंकने गया, हिम्मत न जुटने पर घर लाकर पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिले के एक गांव में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि, पति ने प्रेम प्रसंग में बाधक बनी अपनी पत्नी को कोल्ड ड्रिंक्स में शराब पिलाकर पहले घर में फंदे से लटकाने की कोशिश की, रस्सी टूट गई तो नहर में फेंकने ने गया। यहां पर भी हिम्मत नहीं जुटी तो घर लाकर बुरी तरह से पीटा। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। फिलहाल थाना सदर पुलिस महिला के बयान दर्ज नहीं कर सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी सुमन ने आरोप लगाया कि उसके पति के देवरानी के साथ संबंध हैं। वह उससे रिश्ता बनाए रखने के लिए उसको रास्ते से हटाना चाहता है। इसको लेकर पति ने वीरवार शाम को कोल्ड ड्रिंक्स में उसको शराब पिला दी। वह इसके कुछ देर बाद बेसुध हो गई। इस पर पति ने उसको घर में ही फंदे से लटकाने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट गई। वह इसके बाद उसको नहर पर ले गया और उसको नहर में फेंकने की कोशिश की, मगर बाद में देर रात घर लाया और उसको डंडे से बुरी तरह से पीटा। उसने सुबह अपने मायकेवालों को सूचना दी।
विज्ञापन

12 साल पहले की थी शादी
सुमन के भाई ने बताया कि वह मूल रूप से बागपत, यूपी के रहने वाले हैं। उन्होंने 12 साल पहले अपनी बहन की शादी की थी। बहनोई कई दिनों से उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहा है। उसने वीरवार रात को उसकी बहन को पहले फांसी देने का प्रयास किया और फिर नहर में फेंकने चला गया।
विज्ञापन


पुलिस को एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने के प्रयास व फिर मारपीट करने की सूचना मिली थी। पुलिस सिविल अस्पताल में महिला के बयान दर्ज करने गई थी, लेकिन महिला अपने बयान दर्ज नहीं करा पाई। पुलिस शनिवार को महिला के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी।
धर्मबीर खर्ब, प्रभारी, थाना सदर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें