बरहैनी जंगलात की टीम ने खैर के दो गिल्टों से लदी कार का पीछा किया। इस दौरान कार सड़क किनारे पलट गई और तस्कर मौके से फरार हो गया। जंगलात की टीम ने कार और गिल्टों को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। बृहस्पतिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर वन दरोगा गोपाल कृष्ण कपिल ने टीम के साथ जंगल से कार में खैर के गिल्टे लेकर में जा रहे तस्कर का पीछा किया। हल्द्वानी स्टेट हाइवे गांव नमूना में कार सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद तस्कर कार को छोड़कर फरार हो गया। जंगलात टीम ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। टीम में शेर सिंह बोहरा, दीवान सिंह, दिनेश पंत, हरीश पांडे आदि थे।