एटीएम से निकले 500 के नकली नोट, बैंक ने बदले
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
भापरा रोड स्थित एक बैंक के एटीएम से पांच-पांच सौ के तीन नोट नकली निकले हैं। उपभोक्ता ने एटीएम पर तैनात गार्ड को इस बारे में बताया तो गार्ड ने बैंक में जाकर बात करने को कहा।
सुशील निवासी भोड़वाल माजरी ने बताया कि वह भापरा मोड़ के पास एक निजी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसने एटीएम से आठ हजार रुपये निकाले और वहीं गिनने के दौरान उसने देखा कि पांच-पांच सौ रुपये के तीन नोट नकली हैं। जिसके बाद उसने गार्ड को इस बारे में बताया। गार्ड ने उसे बैंक अधिकारी से मिलने को कहा। सुशील ने बताया कि इसके बाद वह नोट लेकर नई अनाज मंडी स्थित बैंक पहुंचा जहां उसके नोट बदल दिए गए।