फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-हादसे में सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए थे डिप्टी मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईओसीएल के डिप्टी मैनेजर की दिल्ली में मौत, मरने वालों की संख्या दो हई
विज्ञापन

-डिप्टी मैनेजर को बेहतर उपचार के लिए पानीपत से दिल्ली रेफर किया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
पानीपत रिफाइनरी के नेफ्था क्रैकर प्लांट में हुए धमाके में घायल डिप्टी मैनेजर भानोजी सिपाना की दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या दो पहुंच गई है। वहीं तीन अन्य घायलों का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इंडियल ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर भानोजी सिपाना की सोमवार की रात करीब 11:30 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल मोहन लाल सैनी की पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप अस्पताल में उपचार शुरू होने से पहले ही सोमवार को मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में भानोजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें उपचार के लिए पानीपत के प्रेम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं हालत में सुधार नहीं होने पर सोमवार की देर रात बेहतर उपचार के लिए भानोजी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। भानोजी के सिर में गंभीर चोट लगी थी। डिप्टी मैनेजर भानोजी सिपाना की मौत की जानकारी मिलने पर पानीपत रिफाइनरी के अधिकारी व थाना मतलौडा पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची। पुलिस डिप्टी मैनेजर भानोजी सिपाना का दिल्ली में ही पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया। आईओसीएल के प्लांट मैनेजर अजय तिवारी, ज्ञान रंजन दत्ता, जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

यह है मामला
पानीपत रिफाइनरी के नेफ्था क्रैकर प्लांट के कैटलिस्ट पंपिंग स्विंग यूनिट में वॉल्व बदलते समय सोमवार की दोपहर 12:30 बजे ब्लास्ट हो गया था। धमाके के साथ ही यूनिट में आग लग गई थी। एक कंपनी के अंतर्गत कार्यरत कर्मी मोहन लाल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इंडियल ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर भानोजी सिपाना, प्लांट मैनेजर अजय तिवारी, ज्ञानरंजन दत्ता, जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

नेफ्था क्रैकर प्लांट में प्लास्टिक दाना का उत्पादन बंद
इंडियल ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रो केमिकल कांपलेक्स में स्थित नेफ्था क्रैकर प्लांट में कैटलिस्ट पंपिंग स्विंग यूनिट में हुए हादसे के चलते मंगलवार को भी प्लास्टिक दाना का उत्पादन ठप रहा। सात सदस्यीय उच्च अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही इस यूनिट को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें