पति ने पत्नी की गला घोट की हत्या
पानीपत। थाना चांदनी बाग के अंतर्गत एकता विहार कॉलोनी में पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया है।
एकता विहार कॉलोनी में वीरवार शाम को महिला शीला की हत्या कर दी गई। आस पड़ोस के लोगों की सूचना के बाद थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव पर कहीं निशान नहीं मिला। लोगों ने बताया कि शाम के वक्त पति-पत्नी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी शीला की गला घोंटकर हत्या कर दी। वह वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। शीला व संजीव की शादी छह माह पहले ही हुई थी। संजीव को अपनी पत्नी शीला के चरित्र पर पहले दिन से ही शक था। चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को एकता विहार कॉलोनी में महिला की हत्या की सूचना मिली थी पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि पति ने ही अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की थी पुलिस ने इस मामले में पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी पति की धरपकड़ तेज कर दी है।