फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नैन व भाऊपुर के बीच में हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिक्सर मशीन के नीचे दबने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। खंड इसराना के गांव नैन में निर्माणाधीन मकान में लेंटर लगाने के लिए मिक्सर मशीन लेकर जा रहे श्रमिक की मशीन के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना इसराना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि बिहार से परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव बैरटवा, जिला पश्चिमी चंपारन, बिहार निवासी धुरुप यादव (35) आठ मरला जाटल रोड पुल के नीचे किराए पर रहता था। वह दिहाड़ी मजदूरी था। वीरवार सुबह वह गांव नैन में निर्माणाधीन मकान में लेंटर डलवाने के लिए दिहाड़ी पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि धुरुप ट्रैक्टर के पीछे बंधी लेंटर डालने वाली मिक्सर मशीन पर बैठा था। अन्य चार साथी श्रमिक ट्रैक्टर पर बैठे थे। ट्रेक्टर जब गांव नैन और भाऊपुर के बीच में पहुंचा तभी ट्रैक्टर के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर को अचानक मोड़ दिया। इससे मिक्सर मशीन असंतुलित हो गई। मशीन पर बैठा धुरुप सडक़ किनारे खेत में जा गिरा और मशीन उसके ऊपर पलट गई। इससे श्रमिक मिट्टी में धंस गया। साथी श्रमिकों ने मशीन हटाई और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें