कैंटर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर
थर्मल। गांव खुखराना के पास देर रात एक कैंटर व ट्रैक्टर-ट्राली की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर का अगला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर जेसीबी की मदद से उसको तोड़कर चालक को बाहर निकाला। चालक को गंभीरावस्था के चलते पीजीआई रोहतक दाखिल कराया है।
कैंटर चालक पंकज निवासी नरेला कैथल से खल लेकर नरेला जा रहा था। वहीं श्यामलाल निवासी मतलौडा ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मतलौडा की तरफ जा रहा था। जिसकी आपस में टक्कर हो गई। ड्राइवर पंकज कैंटर के केबिन में फंस गया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से जेसीबी मंगाई और पंकज को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं श्यामलाल को शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। असंध नहर चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।