घर से संदिग्ध परिस्थिति में भाई-बहन लापता
पानीपत। शिव नगर से एक घर से भाई-बहन लापता हो गए। परिजनों ने उनको काफी जगह तलाशा, लेकिन उनका कहीं सुराग ना लगा। परिजनों ने किशनपुरा चौंकी में बच्चों की लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर बच्चों की गुमशदगी का मामला दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी।
शिव नगर निवासी रविंद्र पुत्र जल सिंह ने बताया कि वो दिहाड़ी का काम करता है। बीते कुछ दिनों पहले उसका 6 वर्षीय लड़का व 3 वर्षीय लड़की घर से लापता हो गए। जिन्हें आस पास के क्षेत्रों में काफी ढूढ़ा, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पिता रविंद्र ने उनकी लापता की शिकायत किशनपुरा चौंकी में दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।