फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, अनाज मंडी की सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
32 घंटे बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग, अनाज मंडी की सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। स्थानीय अनाजमंडी में गोली चलाकर मुनीम से एक लाख रुपये लूटने के मामले में घटना के 32 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई। हालांकि तीनों सीआईए समेत मतलौडा थाना पुलिस की चार टीमों समेत साइबर सेल अपराधियों की गतिविधियों व लोकेशन पर कड़ी नजर गड़ाए हुए है। पुलिस ने शक के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले का खुलासा जल्दी ही होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से अनाजमंडी के गेट पर अस्थायी पुलिस चौकी लगाई गई है और दूसरे गेट पर पीसीआर तैनात कर दी गई है। राइडर को गश्त के लिए तैनात किया गया है। मतलौडा क्षेत्र में पायलेट के लिए एक अतिरिक्त पीसीआर और मंगवाई गई है। नाके लगाकर वाहनों व बाइकों की चेकिंग की गई और चालान काटे गए। उल्लेखनीय है कि बुधवार को अनाज मंडी में बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाकर आढ़ती के मुनीम रविंद्र से एक लाख रुपये लूट लिए थे। इसके विरोध में आढ़तियों ने मंडी को बंद कर पानीपत जींद हाईवे पर डेढ़ घंटा जाम लगाया था। एसपी राहुल शर्मा ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को 48 घंटे के अंदर पकड़ लेने का आश्वासन दिया था। तब जाकर आढ़तियों ने जाम खोला था। एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें