फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम मोहित अग्रवाल बच्ची को साथ लेकर मॉडल टाउन में ढूंढते रहे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड की लड़की को दिल्ली में लाकर बेचा
विज्ञापन

-सीजेएम के सामने बाल अनाथालय में रह रही लड़की ने किया खुलासा
-कहा, मॉडल टाउन स्थित मकान में भी एक माह बतौर नौकरानी किया काम, फिर धक्के देकर बाहर निकाल दिया
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बाल अनाथालय में रहने वाली झारखंड वासी एक लड़की ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहित अग्रवाल के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है। लड़की ने बताया कि झारखंड से एक लड़का उसको अपने साथ लेकर दिल्ली पहुंचा और किसी प्लेसमेंट कंपनी को बेच दिया। एक साल तक वह दिल्ली में रही। फिर उसे पानीपत में भेज दिया। पानीपत में मॉडल टाउन स्थित एक मकान में करीब एक माह तक नौकरी दी। बाद में मकान मालिक ने उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया। सीजेएम शुक्रवार को लड़की को साथ लेकर मॉडल टाउन में पहुंचे। उनके साथ सीडब्ल्यूसी सदस्य सरोज व वकील थे। लड़की को कई गलियों में घुमाया, लेकिन लड़की घर का पता नहीं बता सकी। सीजेएम ने बताया कि लड़की जिस घर में काम करती थी। उसके मकान मालिक की सहायता से प्लेसमेंट कंपनी का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मोहित अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सेशन जज जेआर चौहान के साथ 24 अगस्त को जाटल रोड शौंधापुर स्थित बाल अनाथालय का दौरा किया था। जहां एक लड़की नई दिखाई दी। पूछताछ करने पर पता लगा कि मॉडल टाउन पुलिस को लड़की मॉडल टाउन एरिया में लावारिस हालत में मिली थी। जिसे बाल अनाथालय भेज दिया था। उन्होंने वीरवार को लड़की को अपने कार्यालय में बुलवाकर पूछताछ की। लड़की ने बताया कि उसका नाम राधा है। वह गांव कोटान, जिला गुमला, झारखंड की रहने वाली है। मां की मौत हो गई थी। बाद में पिता भी उसे छोड़कर भाग गया। उसके नाना भोपाल व नानी रेखा उसे अपने साथ ले गए थे। करीब डेढ़ साल पहले पड़ोस में ही रहने वाला गजरू उसे अपने साथ ले आया और दिल्ली लाकर प्लेसमेंट कंपनी को बेच दिया। कंपनी वालों ने उसे एक घर में काम पर रखवा दिया। करीब एक साल बाद उसे पानीपत मॉडल टाउन में भेज दिया गया। यहां पर करीब एक माह तक काम किया। लेकिन बाद में मकान मालिक ने धक्के देकर बाहर निकाल दिया। सीजेएम ने कहा कि वे दोबारा फिर लडक़ी को मॉडल टाउन एरिया में घुमाएंगे और उस मकान का पता लगाया जाएगा। जहां लडक़ी काम कर रही थी। ताकि मकान मालिक से प्लेसमेंट कंपनी का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


सीजेएम ने लगाया लड़की के नाना-नानी का पता
सीजेएम ने बताया कि लड़की के परिजनों का पता लगाने के लिए वहां के डीएसपी से बात की। डीएसपी ने गांव के सरपंच व एक अन्य का नंबर दिया। जिनसे संपर्क कर लड़की के नाना-नानी से बात की गई। लड़की की भी बात कराई गई। लड़की के नाना-नानी अपनी दोहती को लेने के लिए शनिवार को रवाना होंगे। उनके यहां आने के बाद लड़की को उन्हें सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


झारखंड से लाकर दिल्ली बेची गई लड़की ने खुलासा किया है कि उसने एक माह तक मॉडल टाउन स्थित मकान में भी काम किया है। मकान का पता लगाने के लिए लड़की को साथ घुमाया। लेकिन लड़की मकान नहीं पहचान सकी। उसे दोबारा लेकर क्षेत्र का राउंड लगाया जाएगा। ताकि मकान मालिक का पता लगाकर प्लेसमेंट कंपनी का पता लगाया जाएगा। उसके बाद लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर खरीद-फरोख्त करने के आरोपी का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोहित अग्रवाल सीजेएम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें