फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के बाहर खडी कार व बाइक भी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार पर किए फायर, सात लोगों पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/मतलौडा। गांव आदियाना स्थित शराब के एक ठेके पर दो गाड़ियों में आए लोगों ने ठेकेदार पर तीन फायर किए। फायर मिस होने पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों व लाठियों से ठेकेदार समेत सात लोगों पर हमला कर दिया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात में सातों को काफी चोटें आई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना पर पहुंची थाना मतलौडा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव आदियाना निवासी विजेंद्र ने बताया कि गांव में खुले शराब ठेके में उसका हिस्सा है। वह शनिवार रात को शराब ठेके पर था कि तभी उसके पास गांव के ही तेजबीर, शीला, देवीलाल, पवन, नवीन, मंजीत, अनिल व ठेके का कारिंदा गांव बरसौला जींद निवासी सुभाष आए। वे लोग बात कर रहे थे कि तभी सफारी व आई-10 कार में सवार होकर आए गांव चिड़ाना निवासी हितेश, पिल्लुखेड़ा जींद निवासी भोलू व गांव अटावला निवासी मोनू, अंकित, छतेहरा निवासी सुधीर व करीब छह अन्य वहां पहुंचे। सबके हाथों में तेजधार हथियार, लाठी व पिस्तौल थी। बदमाशों ने आते ही पूछा कि अनिल कौन है और तीन फायर किए। फायर मिस होने के बाद सुधीर ने पिस्तौल की बट उसके सिर में मारी और लोगों ने उन सभी पर लाठियों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हादसे में उन सबको गंभीर चोटें आई है। बदमाश जाते हुए ठेके के बाहर खड़ी कार व बाइक को भी तोड़ गए और ठेके में शराब की बोतल भी तोड़ दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना मतलौडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मतलौडा प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि शराब ठेके पर ठेकेदार व कारिंदे पर हमला करने की घटना में ठेकेदार की शिकायत के आधार पर उक्त लोगों पर नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें