फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-थाना शहर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल दुकानदार को जेल से मांगी चौथ, न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रेलवे रोड स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकानदार से जेल से ही चौथ मांगी गई है। आरोपी ने खर्चा पानी न भिजवाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। फोन पर धमकी मिलने के बाद दुकानदार घबराया हुआ है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही बेनकाब करने का दावा किया है।
मामला रविवार शाम करीब पौने नौ बजे का है। रेलवे रोड पर इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाने वाले रवि कुमार से फोन पर चौथ मांगी है। रवि कुमार ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह कोटला सुखदेव नगर का रहने वाला है। वह रविवार शाम को अपने घर पर था। करीब पौने नौ बजे उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। लेकिन उक्त व्यक्ति कुछ नहीं बोला और फोन काट दिया। उसने अपने दूसरे मोबाइल से उक्त नंबर पर फोन किया। सामने से एक नौजवान की आवाज आई। उसने कहा कि मैं जेल से बोल रहा हूं। अपनी सलामती चाहते हो तो खर्चा पानी भिजवा दें। ऐसा नहीं किया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। इसके बाद उसने फोन काट दिया। वह और उसका परिवार धमकी मिलने के बाद घबरा गए। बस स्टैंड चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उसकी शिकायत लेकर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को कोटला सुखदेव नगर निवासी रवि कुमार की शिकायत मिली है। उसने फोन पर जेल में बंद व्यक्ति द्वारा फोन पर खर्चा भिजवाने के आरोप लगाए हैं और न देने पर अंजाम भुगतने की बात कही है। पुलिस ने इस मामले आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें