फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-थाना मॉडल टाउन पुलिस ने पत्नी को जहर देने के मामले में की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पति समेत तीन पर दहेज हत्या के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन

पानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने महराना निवासी विवाहिता की जहर देकर हत्या करने के प्रयास में पति व सास-ससुर समेत देवर पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

विदित है कि मॉडल टाउन के अंतर्गत महाराना निवासी महिला पूजा ने संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार देर रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसको गंभीरावस्था के चलते सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। मां मिंदरो आनंद कॉलोनी राजपुर पटियाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने पांच माह पहले अपनी बेटी पूजा की शादी महराना निवासी लक्ष्मण के साथ की थी। उसका पति उसको अक्सर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। उसने आरोप लगाया कि वह नकद पैसों की मांग करता था। पति लक्ष्मण, सास उषा, ससुर रामस्रूप व देवर ललीत निवासी महाराना ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पूजा को जहर दे दिया। थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने इसमें पति समेत चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की भी धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें