फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में हुई कहासुनी पर बीए के छात्र को आधा दर्जन छात्रों ने चाकूओं से गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित एसडी कॉलेज के सामने फ्लाईओवर के नीचे बीए तृतीय वर्ष के छात्र पर आधा दर्जन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र के पिता ने तीन युवकों को नामजद करते हुए आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव सुताना के रहने वाले मुकेश ने थाना शहर में शिकायत कि उसका बेटा कुलदीप शहर के आईबी कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र है। 10 अगस्त की दोपहर एक बजे कुलदीप ने उन्हें कॉल कर बताया कि वह खून से लथपथ एसडी कॉलेज के सामने पुल के नीचे पड़ा है। उसे कुछ युवकों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया है। वह तत्काल ही अपने भाई सतबीर के साथ वहां पहुंच गए और कुलदीप को निजी अस्पताल में ले आए। पूछने पर कुलदीप ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह कॉलेज जा रहा था। सौदापुर चौक पर बस में विशाल गोस्वामी और हिमांशु नामक युवकों से कहासुनी हो गई। सवारियों के बीच- बचाव करने पर उस समय मामला शांत हो गया था। उस समय आरोपियों ने उसे बाद में देख लेने की धमकी दी थी। उक्त आरोपियों ने ही अपने साथी अनुराग, अमन और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे एसडी कॉलेज के सामने पकड़ लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। चाकू से एक के बाद एक करीब छह वार किए। जिसमें से चार पेट में लगे। आसपास के लोगों के जुटने पर हमलावर भाग गए। इस संबंध में एएसआई राजेंद्र का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें