पानीपत। तहसील कैंप से चोर एक मकान की छत पर बने कमरे का ताला तोड़कर लाखों की कीमत के गहने व 3500 रुपये चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक ने रविवार को सुबह पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र निवासी भजन सिंह निवासी राम नगर तहसील कैंप ने बताया कि वह शनिवार रात घर पर सो रहा था। सुबह उठकर देखा तो मकान के उपर बने कमरे से अज्ञात आरोपी ताला तोड़कर सोने के दो टोपस, दो सोने की अंगूठी, एक लेपटॉप, एक मोबाइल और 35 रूपये की नकदी चुराकर फरार हो गए। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।