फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति समेत कोरोना से दो की मौत, दो दिन में चार जाने लील गया वायरस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अंसल निवासी 72 वर्षीय उद्योगपति समेत किशनपुरा निवासी 56 वर्षीय अधेड़ की कोरोना से मौत हो गई है। बीते दो दिन में चार मौत हो चुकी है। पानीपत में अब तक कोरोना वायरस 19 लोगों की जान लील चुका है। इनके अलावा रविवार को 60 केस कोरोना पॉजिटिव भी आए। अब तक कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों की संख्या 1262 पहुंच चुकी है। उद्योगपति के अंतिम संस्कार में उनके परिवार का एक ही सदस्य शामिल हो सका। जन सेवा दल के सदस्य चमन गुलाटी, कपिल मल्होत्रा और प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

- ये मिले पॉजिटिव
सनौली रोड से एक, जनक गार्डन से एक, जगजीवनराम कालोनी से एक, सेक्टर-12 से आठ, सुखदेव नगर से दो, वधावाराम कालोनी से एक, गोशाला मंडी से तीन, हाउसिंग बोर्ड कालोनी से एक, कुटानी गांव से एक, जावा कालोनी से एक, सेक्टर-11 से आठ, नारायणा से एक, घोसली से एक, दलबीर नगर से एक, कलंदर चौक से एक, सेक्टर-18 से एक, मॉडल टाउन से पांच, रॉक्सेड़ा से एक, गांधी कालोनी समालखा से एक, सेक्टर 13-17 से दो, अंसल से तीन, देवीमूर्ति कालोनी से एक, महावीर कालोनी से एक, विकास नगर से एक, सेक्टर-29 से तीन, भीमगोडा मंदिर के नजदीक से एक, बिशनस्वरूप कालोनी से दो, एनएचबीसी से एक, धूप सिंह नगर से एक, नूरवाला से एक, रामनगर से एक, राजीव कालोनी से दो और शिवनगर से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
वर्जन
रविवार को 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया: सीएमओ
रविवार को जिला में 60 केस पॉजिटिव मिले हैं और 22 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोविड-19 के कुल 19409 सैंपल अभी तक लिए गए हैं, जिनमें से 17402 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। रविवार को भी 272 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और 337 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। फिलहाल 760 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। अब तक कुल 1262 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें से 480 केस एक्टिव हैं। 763 केस रिकवर हो चुके हैं और 19 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें