एक गांव में पिछले मंगलवार को बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर महिला को अगवा कर लिया और उसे गांव की चौपाल पर ले आए। यहां पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान महिला के बचाव में आए पति को भी पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पांच दिन बाद रविवार को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी, इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में रहने वालेे तीन युवकों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया, उस वक्त पति किसी काम से बाहर गया था। दरवाजा खोलते ही तीनों युवकों ने उस पर पिस्तौल तान दी और बाइक पर बैठक के लिए कहा। जब वह बाइक पर नहीं बैठी और विरोध किया तो तीनों उसे पकड़कर जबरन गांव की चौपाल ले गए। जहां विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। जब उसके पति ने युवकों की हरकत का विरोध किया तो युवकों ने उसके सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया, जिससे उसके खून निकलने लगा। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। पति को घायल अवस्था में पानीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई खानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र, नीरज और जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।