फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक की मौत के मामले में मालिक समेत चार पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना इसराना पुलिस ने श्रमिक अशोक कुमार पुत्र विजय यादव की मौत के मामले में जेसी टेक्सटाइल, गांव बलाना के संचालक अमित गोयल, रजत गोयल, प्रबंधक सुमित व सुपरवाइजर के खिलाफ लापरवाही व गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने शनिवार को अशोक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र विजय यादव निवासी गांव इसनाम जिला जुमई, बिहार हाल गांव बलाना के रकबे में स्थित जेसी टेक्सटाइल में काम करता था। वहीं फैक्टरी में मशीन पर काम के दौरान अशोक का हाथ मशीन की चपेट में आने से कट गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना इसराना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इधर, मृतक अशोक के मित्र सुबोध पुत्र नटखट यादव ने आरोप लगाया कि अशोक को खराब मशीन पर बैठाया गया था। इसके चलते ही अशोक का हाथ मशीन में आ गया और उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर, पुलिस ने जांच के बाद अशोक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और सुबोध की शिकायत पर फैक्टरी के संचालकों व पदाधिकारियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस केस की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि अशोक की मौत के मामले में चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अशोक की मौत के मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच में जो भी आरोपी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें