ओएलएक्स पर साइकिल का विज्ञापन देख कर उसे खरीदने की चाह में एक युवक के साथ 20 हजार रुपयों की धोखाधड़ी हो गई। जिसकी शिकायत युवक ने पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात ठग की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गांजबड़ निवासी 30 वर्षीय युवक विजय कुमार पुत्र बाल किशन ने पुलिस को बताया कि उसने गत 7 जुलाई को ओएलएक्स पर साइकिल बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। तभी उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि उसे साइकिल पसंद है और वो खरीदना चाहता है। सौदा तय होने पर आरोपी ने उसे भीम एप्प से ऑनलाइन पेमेंट देने की बात कहते हुए उसका नंबर ले लिया। जिस पर आरोपी ने मैसेज डाला कि उसने पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, चैक कर लो। जैसे ही उसने अपने खाते से पैसे चैक किए तो उसके खाते से 5 हजार कट गए। आरोपी से संपर्क करने पर उसने बताया कि गलती से डेबिट की बजाय क्रेडिट कर दिया है, वह दोबारा कर रहा है। इस प्रकार आरोपी ने चार बार में उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए हैं व अब आरोपी उसका फोन भी नहीं उठा रहा है।